No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रात करीब 10 बजे श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने दो साल पुराने रंगदारी मामले में की। गिरफ्तारी के वक्त दोनों अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास एक होटल में ठहरे हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और उनकी पत्नी प्रीतपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में गांव उडेकरन निवासी एक शिक्षक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इस मामले में 3 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

विदेशी नंबर से आई थी धमकी

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को स्कूल ड्यूटी के दौरान उसे व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कॉल्स का सिलसिला उसी दिन कई बार चला। छह दिन बाद दोबारा कॉल आने पर डर के कारण उसने फोन नहीं उठाया और परिवार की सलाह पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का दावा – फिरौती की रकम से गुजारा

मुक्तसर साहिब पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ साथ-साथ काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि गोल्डी बराड़ के माता-पिता के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे कथित तौर पर रंगदारी की रकम से ही अपना गुजारा कर रहे थे।

गोल्डी बराड़ पर 10 लाख का इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदर सिंह है। उसका जन्म 1994 में श्री मुक्तसर साहिब में हुआ। उसके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस से एएसआई पद से रिटायर हुए हैं। गोल्डी बराड़ को लॉरेंस गैंग का अहम सदस्य माना जाता रहा है और उस पर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया, बाद में वहीं की नागरिकता हासिल की और विदेश से आपराधिक नेटवर्क चलाता रहा। 29 मई 2022 को मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम देश-विदेश में सुर्खियों में आया। जून 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ, जबकि जनवरी 2024 में भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर UAPA के तहत कार्रवाई की।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क