ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह आज 6 स्कूलों को और दिल्ली जाने वाली ट्रेन और पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अब इस मामले में एसपी आकर्षि जैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, साइब सेल टीम मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में लगी हुई है।
जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा
एसपी आर्कषि ने कहा कि डिप्स स्कूल, एपीजे स्कूल सहित अन्य स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिली है। ई-मेल को ट्रेस किया जा रहा है। ऐसे में साइबर टीम लगातार आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी हुई है, जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। स्कूलों की मैनेजमेंट के साथ जीओ, साइबर टीम, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी टच में है।
5-6 स्कूलों को मिली है धमकी,
एसपी आकर्षि जैन ने बताया कि आज 5 से 6 स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। एपीजे, सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल को धमकी दी गई है। वहीं इस ई-मेल के बाद एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है।