View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की भारी कमी के कारण संचालन संकट से जूझ रही है। शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद समेत कई बड़े एयरपोर्ट्स पर 500 से अधिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं और कई लोग एयरपोर्ट पर रातें गुजारने को मजबूर हैं।

दिल्ली में 225 फ्लाइट रद्द
इंडिगो ने शुक्रवार रात तक दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। अकेले दिल्ली में 225 से ज्यादा फ्लाइट्स निरस्त हुई हैं, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में भी उड़ानें ठप हैं। इन शहरों में भी बड़ी संख्या में यात्री बिना किसी स्पष्ट सूचना के घंटों तक इंतजार करते रहे।

बेंगलुरु से 102 उड़ानें रद्द

बेंगलुरु: 102 उड़ानें रद्द
पुणे: 32 उड़ानें रद्द
हैदराबाद: 32 उड़ानें रद्द

यात्री 24 घंटे से फंसे, सूचना नहीं मिली
कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24 घंटे से भी अधिक समय से फंसे हुए हैं। सीढ़ियों और कुर्सियों पर रातें गुजारने की तस्वीरें सामने आई हैं। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से इंतजार कर रही थीं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उड़ान रद्द है। उन्हें न कोई मैसेज मिला, न मेल।

इंडिगो ने DGCA से मांगी छूट
क्रू की कमी को दूर करने के लिए इंडिगो ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों में 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की मांग की है। कंपनी का दावा है कि तीन महीने के भीतर संचालन स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।

इंडिगो का कहना है कि वह यात्रियों को पुनः बुकिंग, रिफंड और सहायता उपलब्ध करा रही है, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें समय पर सूचित नहीं किया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के हैबोवाल की गोगी मार्किट गोपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक सड़क हादसे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क