View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर – अमृतसर हाईवे पर सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौगिटी बाईपास स्थित अक्षरधाम मंदिर के बाहर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में सवार व्यक्ति ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर विशाल ने बताया कि कार में आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटाकर साइड में करवाया गया।

कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह वेलम्मा पिंड चौक की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह अक्षरधाम मंदिर के पास पहुंचा, अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत कार रोककर बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट नहीं खुला। इसी दौरान कार में आग लग गई।

आग लगते देख पास की फैक्ट्री से दो युवक मदद के लिए आए और सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शेखां बाजार के प्रधान जसप्रीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक हादसा

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला के महल खुर्द गांव में आज

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क