No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हरियाणा सरकार ने सिख छात्रों और विवाहित महिलाओं को परीक्षाओं के दौरान बड़ी राहत दी है। अब सिख छात्र तय मानकों के अनुसार कृपाण पहनकर और विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगी। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जो स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं पर लागू होगा।

छूट के साथ कुछ शर्तें भी तय

हालांकि, इस छूट के साथ कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। सिख छात्रों को केवल निर्धारित लंबाई की कृपाण ले जाने की अनुमति होगी, जबकि विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

सरकार की तरफ से तय शर्तें

कृपाण: सिख उम्मीदवार केवल 9 इंच (22.86 सेमी) कुल लंबाई और 6 इंच (15.24 सेमी) ब्लेड वाली कृपाण ही रख सकेंगे। उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

मंगलसूत्र: विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहन सकती हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

फैसले के पीछे सरकार का तर्क:

बार-बार आ रही थी परेशानी: परीक्षाओं के दौरान सिख छात्रों और विवाहित महिलाओं को कृपाण और मंगलसूत्र को लेकर अक्सर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया।

धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा: आदेश में दिल्ली हाईकोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला दिया गया है, जिनमें यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रखने के साथ-साथ लोगों के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा मानकों के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता के संतुलन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के जालंधर में नशे के खिलाफ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बुधवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बरनाला में स्थित ट्राइडेंट ग्रुप

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला में एक बार फिर से स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP)

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क