View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी को 18 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 7 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 11 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बन गए हैं।

इस बार मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट की बजाय पार्षदों के हाथ खड़े कराकर कराया गया। खास बात यह रही कि पहली बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों ने अलग-अलग मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा। इससे पहले के दो चुनावों में कांग्रेस और आप गठबंधन में थे।

मेयर चुने जाने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा सही रास्ते पर चलने की सीख दी थी। उन्होंने अपने वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। जोशी ने भरोसा दिलाया कि मेयर की कुर्सी उनके और जनता के बीच कभी दीवार नहीं बनेगी।

मेयर चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के 11 पार्षदों ने अपने उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया है। वहीं कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर उम्मीदवार का नाम लिए जाने के दौरान कांग्रेस पार्षद सदन में मौजूद नहीं रहे।

मेयर चुनाव के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। आप के प्रभारी जरनैल सिंह ने कांग्रेस पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इसे सांकेतिक चुनाव बताते हुए आगामी नगर निगम चुनावों पर फोकस करने की बात कही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

|

|

|

नई दिल्ली में NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का अब अधिकारिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क