View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ममदोट क्षेत्र के गांव बेटू कदीम में पूर्व सरपंच के दो बेटों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अजय और आकाश के रूप में हुई है।

आठ से दस हमलावर कार में सवार होकर आए

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आठ से दस हमलावर कार में सवार होकर आए और दोनों भाइयों पर करीब चार से पांच राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को परिजन तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों को एक-एक गोली लगी है और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने बताया कि साल 2018 में सरपंची चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिसका मामला सेशन कोर्ट में निपट गया था। उसी रंजिश के चलते यह वारदात की गई है।

सूचना मिलते ही थाना ममदोट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। थाना ममदोट के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

|

|

|

नई दिल्ली में NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का अब अधिकारिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क