No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली और जालंधर में बारिश शुरू हो गई है। मोहाली में दिन के समय ही अंधेरे जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर) और मलेरकोटला में गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार काफी तेज रह सकती है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगले दिनों का तापमान और बारिश का अनुमान

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है और फिर दोबारा 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान

28 जनवरी: कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश।

29 जनवरी: शीतलहर के आसार, मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना।

30 जनवरी: ठंडी लहर का असर, मौसम शुष्क बना रह सकता है।

जालंधर में बढ़ी ठंड

जालंधर में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को जालंधर का अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। आसमान में काले बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन की रफ्तार धीमी हो गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। यह बारिश किसानों के लिए कहीं राहत तो कहीं चिंता का कारण बन सकती है, खासकर उन फसलों के लिए जिन्हें इस समय अधिक नमी की आवश्यकता नहीं है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क