ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सैदां गेट में देर रात जंगली जानवर सांभर दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। हालांकि जब तक वन विभाग की टीम आई तब तक सांभर भाग चुका था। पर लोगों ने अपने फोन में सांभर की वीडियो बना ली थी।
सांभर देख लोग हुए सतर्क
देर रात करीब 1 डेढ़ बजे सांभर सैदां गेट की गलियों में घूमता नजर आया। उस समय बाजार पूरी तरह से बंद था, पर आसपास के लोग अपने घरों में थे। जैसे ही लोगों की नजर जानवर पर पड़ी, इलाके में शोर मच गया और कई लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकले।
जानवर के दिखते ही कई लोगों ने सुरक्षित दूरी से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर देते है। जिससे घटना की जानकारी तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के इलाकों में भी लोग सतर्क हो गए।