View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को पंजाब के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा जिलों में मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

अगले 2-3 दिन गर्म और शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा और वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी कमजोर बना रहेगा। इसके चलते अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

अगले 5 दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि 19 और 20 जून को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। अगले पांच दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा होगा।

30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब पहुंचेगा मानसून

IMD के मुताबिक पंजाब में मानसून की सामान्य एंट्री 30 जून से 8 जुलाई के बीच होती है। दक्षिणी पंजाब के जिलों—बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर में मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंच सकता है। वहीं दोआबा और उत्तरी पंजाब के जिलों में 5 से 8 जुलाई के बीच मानसून दस्तक देने की संभावना है।

15 जून को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार। साथ ही 16 जून को अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना। जबकि 17 जून को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के हैबोवाल की गोगी मार्किट गोपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक सड़क हादसे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क