ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह-सुबह अंधाधुंध गोलियां चली हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे निहंग बाणे में आए व्यक्ति की तरफ से राहुल नाम के युवक पर गोलियां चलाई गई हैं। इस घटना में राहुल बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुरानी रंजिश के कारण चलाई गोलियां
यह भी बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम अमरजीत सिंह बताया जा रहा है और उसने राहुल पर करीब 25 गोलियां चलाई थीं। जिसमें राहुल के पेट को गोली लग गई। यह हमला मकसूदां मंडी में नौजवान की हत्या की रंजिश के कारण किया गया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत
वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं पुलिस भी घटनस्थल पर पहुंच गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।