No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के लुधियाना में बेटी की विदाई कर लौट रहे एक परिवार की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत हो गई, जबकि दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार सरहिंद में बाइक शोरूम का कारोबार करता है।

शादी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

सरहिंद के कारोबारी अशोक नंदा ने बेटी गजल की शादी जालंधर में तय की थी। शादी समारोह लुधियाना के स्टेलोन मनोर पैलेस में आयोजित किया गया। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद उसका परिवार इनोवा कार से घर लौट रहा था।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ टक्कर

कार में गजल के पिता अशोक नंदा, मां किरण नंदा, चाची रेनू बाला, मोहन नंदा और शर्मीली नंदा सवार थे। गांव खाकट के पास एक फैब्रिक कंपनी के सामने चल रहे ट्रक (RJ20GB-3704) ने अचानक ब्रेक लगा दी। इनोवा तेज गति में थी, जिससे वह ट्रक के पीछे जाकर भिड़ गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई।

तीन की मौत, दो गंभीर

टक्कर में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक नंदा, किरण नंदा और रेनू बाला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मोहन नंदा और शर्मीली नंदा को लुधियाना के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर है।

दुल्हन की डोली आधे रास्ते से लौटाई

हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन की डोली, जो लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पहुंच चुकी थी, तुरंत वापस सरहिंद की ओर मोड़ दी गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति देखी और फिर घर लौटे, जहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की वजह का पता चल सके। तीनों मृतकों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के ऊना मार्ग पर एक भीषण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सुंची पिंड इलाके में इंडियन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : संगरूर में एक व्यक्ति ने अपने ससुर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क