View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर से दिल्ली वाया बठिंडा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज गोनियाना (भाई जगता जी) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रोजाना यात्रियों ने अपनी लोकल ट्रेन को रोके जाने और वंदे भारत को प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस हंगामे के चलते वंदे भारत ट्रेन को करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ा रहना पड़ा।

डीएमयू ट्रेन को रोकने से नाराज थे यात्री
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में यात्री फिरोजपुर से बठिंडा जाने के लिए डीएमयू गाड़ी संख्या 54562 का उपयोग करते हैं। यात्रियों का आरोप है कि यह लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पहुंचती है, लेकिन रेलवे प्रशासन वंदे भारत एक्सप्रेस को नॉन-स्टॉप पास कराने के लिए लोकल ट्रेन को रोक देता है। इस कारण नौकरीपेशा और काम-धंधे पर जाने वाले लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचते हैं। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले भी रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्टेशन मास्टर के हस्तक्षेप से सुलझा मामला
रोजाना की देरी से परेशान यात्रियों ने आज एकजुट होकर स्टेशन मास्टर का घेराव किया। उनका अनुरोध था कि पहले लोकल डीएमयू ट्रेन को आगे जाने दिया जाए और उसके बाद वंदे भारत को रवाना किया जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने यात्रियों की मांग स्वीकार कर ली। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को रोककर पहले डीएमयू गाड़ी को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि एक पैसेंजर ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन के समय में कम अंतर होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। वंदे भारत के पीछे रुकते ही पैसेंजर ट्रेन के यात्री नीचे उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। फिलहाल रेलवे अधिकारी परिचालन व्यवस्था को सुचारू करने में जुटे हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़ हो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में धमकियों का सिलसिला रुकने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के मिनेसोटा स्टेट के कोलंबिया हाइट्स

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से कई इलाकों में

|

|

|

उत्तर भारत के कई पहाड़ी इलाकों में ठंड और बारिश

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क