पंजाब पुलिस में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस दौरान कुल 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गईं।
आईपीएस अधिकारी सुखचैन सिंह गिल को पंजाब इंटेलिजेंस का इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं मनिंदर सिंह को एआईजी वेलफेयर, पंजाब की जिम्मेदारी के साथ-साथ एसएसपी रोपड़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में कंवलदीप सिंह को एआईजी पर्सोनल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पी.के. सिन्हा को चीफ डायरेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब लगाया गया है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।