ख़बरिस्तान नेटवर्क : BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश कर दी है। बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये ईनामी राशि देने का ऐलान किया है। जबकि वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भारत को ICC से 27.48 करोड़ रुपए मिले थे।
लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम
टीम इंडिया लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम को फाइनल मैच में 7 रन से हराया था। तब BCCI ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था।
लगातार 3 ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम
आपको बता दें कि टीम इंडिया इकलौत ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार 3 ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। पहले टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। फिर उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और अब एक बार फिर से वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा लिया है।