कपूरथला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कपूरथला स्थित ओलिव ग्रीन रिज़ॉर्ट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेज़बानी श्रीमती कैलाश कोचर, पत्नी सरदार चरणजीत कोचर ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान स्वरूप बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध संस्था “द बॉलीवुड क्लब, जालंधर” के सहयोग से आयोजित किया गया।
क्लब के पदाधिकारियों में प्रधान डॉ. देविंदर चोपड़ा, उपप्रधान शाहीन शर्मा, संयुक्त सचिव विजय चौधरी, वित्त सचिव प्रेम शर्मा और कन्वीनर चंदर मोहन शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान गायकों नरेश धीमान, जिमी, नरिंदर सिंह और कृतिका ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया और कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर सरदार कंवर इकबाल सिंह ने क्लब के प्रधान डॉ. देविंदर चोपड़ा को बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं डॉ. देविंदर चोपड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का समापन सरदार चरणजीत सिंह कोचर कि तरफ से आयोजित दोपहर के भोजन के साथ हुआ।