पंजाब में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। Amritsar में सुबह सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। शहर में ठंडक महसूस की जा रही है और कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि इसके बावजूद तापमान सामान्य से करीब 5.8 डिग्री अधिक बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 17 मार्च से मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में होगी बारिश
14 मार्च को मुख्य रूप से Pathankot, Hoshiarpur और Rupnagar में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दिन Gurdaspur, Kapurthala, Jalandhar, Nawanshahr, Fatehgarh Sahib, Sahibzada Ajit Singh Nagar और Patiala समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
किसानों के लिए सलाह
बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसल में जरूरत के अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।