ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड की राजधानी रांची में (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) RSS के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने 2 पेट्रोल बम ऑफिस पर फेंके थे। जिसमें से एक ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस घटना में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने RSS ऑफिस में दो पेट्रोल बम फेंके हैं, जिसमें एक फटा है। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।