View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: 1 जुलाई से निजी बैकों के कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है। आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज को लेकर अपने सेवा शुल्क में बदलाव कर दिया है। वहीं एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तों को बदला है। यदि आप इन दोनों बैंकों की सेवाएं ले रहे हैं तो ये बदलाव आपके ऊपर भी असर डालेंगे। 

आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम और आईएमपीएस चार्ज में भी होगा बदलाव 

आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम और आईएमपीएस ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है। यदि आप बैंक के ग्राहक हैं और किसी दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ट्रांजेक्शन के बाद आपको एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ेगा। 

एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगा नया चार्ज 

. मेट्रो शहरों में अब हर महीने 3 ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेंगे।

. गैर-मेट्रो (छोटे) शहरों में हर महीने 5 ट्रांजेक्शन मुफ्त होंगे।

. इसके बाद यदि आप पैसे निकालेंगे तो (फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) तो ₹23 प्रति ट्रांजेक्शन देना पडे़गा। (पहले यह ₹21 था)। यदि आप सिर्फ बैलेंस चेक या अन्य नॉन-फाइनेंशियल काम करते हैं, तो ₹8.5 प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा।

IMPS ट्रांजेक्शन पर भी लगेगा नया चार्ज 

तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के जरिए पैसे भेजने पर अब ट्रांजेक्शन अमाउंट के हिसाब से शुल्क देना होगा। ₹1,000 तक: ₹2.50 प्रति ट्रांजेक्शन, ₹1,000 से ₹1 लाख तक: ₹5 प्रति ट्रांजेक्शन, ₹1 लाख से ₹5 लाख तक: ₹15 प्रति ट्रांजेक्शन। नोट: ये सभी चार्ज टैक्स के बिना हैं, यानि टैक्स अलग से जोड़ा जाएगा।

नकद निकासी पर चार्ज

ग्राहकों को हर महीने केवल तीन बार मुफ्त कैश निकासी की सुविधा मिलती है। इसके बाद हर बार नकद निकालने पर ₹150 का शुल्क देना होगा। अगर आप एक महीने में ₹1 लाख से ज्यादा कैश निकालते हैं, तो आपको हर ₹1,000 पर ₹3.5 या ₹150 (जो ज्यादा हो) का चार्ज देना पड़ेगा।

डेबिट कार्ड पर चार्ज 

वैसे तो डेबिट कार्ड के लिए सालान शुल्क 300 रुपये है। ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए यह सालाना चार्ज 150 रुपये रखा गया है। यदि कार्ड खो जाए या खराब हो जाए तो नया कार्ड लेने पर 300 रुपये शुल्क देना होगा। 

ICICI बैंक की सेवाओं पर भी लगाया गया शुल्क

यदि आप ICICI बैंक में कैश डिपॉजिट, चेक जमा, डिमांड ड्राफ्ट या पे ऑर्डर बनवाएंगे तो हर ₹1,000 पर ₹2 का शुल्क लगेगा। इसमें कम से कम ₹50 और अधिकतम ₹15,000 तक का चार्ज एक लेनदेन में लग सकता है।

HDFC बैंक ने भी बनाई नई पॉलिसी 

यदि आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके Dream11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्स पर हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करेंगे तो आपको 1% एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यह चार्ज ₹4,999 प्रति माह तक ही सीमित रहेगा और इन ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे। ऐसे ही यदि आप Paytm, Mobikwik, Freecharge, Ola Money जैसे थर्ड पार्टी वॉलेट्स में एक महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा पैसे डालेंगे तो उस पर भी 1% का शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा भी ₹4,999 प्रति महीने होगी। 

किराया भरने पर भी लगेगा एक्सट्रा चार्ज

अगर आप क्रेडिट कार्ड से किराया भरते हैं, तो हर लेनदेन पर 1% शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 4,999 रुपये प्रति महीने होगी। फ्यूल पर ₹15,000 से ज्यादा खर्च करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यदि आप ₹50,000 से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली-पानी-गैस) चुकाते हैं, तो उस पर भी 1% का चार्ज लगेगा।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क