View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

आज है वर्ल्ड रेडियो डे

इस दिन से पटरी पर दौड़ेगी Vande Bharat Express

भारतीय रेलवे श्रीनगर के लिए वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। फरवरी के इस माह में कटरा से श्रीनगर के बीच इस नई वंदे भारत ट्रेन को लांच किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

सिख दंगा मामले में Congress नेता दोषी करार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराया है। अब 18 फरवरी को सज्जन कुमार की सजा पर बहस होगी। पढ़ें पूरी खबर 

खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में एक और किसान की मौ’त

पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर 

France जाते समय पाकिस्तान में घुसा PM मोदी का विमान

नई दिल्ली से फ्रांस के लिए उड़ान भरते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी Update आई सामने

पंजाब में अब ठंड कम होने लगी है और तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में 26 फरवरी को छुट्टी का ऐलान

पंजाब सरकार ने 26 फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में महाशिवरात्रि के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर  

पंजाब में कल लगेगा लंबा Power cut

पंजाब के फाजिल्का में कल बिजली कट लगेगा, जिसके चलते इसके आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर 

महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाकुंभ का आज 31वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक करीब 46 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान पर्व होगा। पढ़ें पूरी खबर 

आज का पंचांग

13 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 13:58-15:22 मिनट तक है। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।

आज का राशिफल 

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश या कहीं दूर से कुछ व्यापारिक तालमेल बनेंगे। भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता रहने से मन परेशान हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धैर्य से काम लें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। बातचीत में भी बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में विदेश जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन का अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक रूप से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। संतान की सेहत पर नजर रखें। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। व्यापारिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। जुबान पर काबू रखें। धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों का अगर आज इंटरव्यू शेड्यूल है तो सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि- अपनी वाणी के बल पर लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। जिन जातकों को नौकरी में प्रमोशन का इंतजार था, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए। मन अशांत रह सकता है। अज्ञात भय सताएगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। मेडिकल से जुड़ी परेशानी में धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत हैं। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।




 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क