View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर में Dress Code लागू

देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में नशीली गोलियां सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 एक्टिवा सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर  

दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल 

महाकुंभ मौनी अमावस्या के अमृत महोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में लेदर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

महानगर के बस्ती गुजां में पड़ते दिलबाग नगर में देर रात करीब 11:15 बजे आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लैदर फैक्ट्री के गोदाम (स्पोर्ट्स के सामान) में आग लग गई।   पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में लगातार 3 दिन बारिश

पंजाब के कुछ जिलों में 31 जनवरी से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में  पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके कारण  31 जनवरी से 3 फरवरी तक पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।  पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना की 4 महत्वपूर्ण ट्रेनें कैंसिल

पंजाब में आने वाली 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 28 जनवरी से 15 फरवरी तक यह ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

लैंडिग के दौरान F 35 लड़ाकू विमान क्रैश

अमेरिका का एक एडवांस लड़ाकू विमान F35 मंगलवार को अलास्का में क्रैश हो गया है। हालांकि इस हादसे में अमेरिकी वायु सेना के एक पायलट के सुरक्षित होने की सूचना मिली है।  पढ़ें पूरी खबर

महाकुंभ में भगदड़ से अब तक 20 श्रद्धालुओं की मौ’त

महाकुंभ का आज बुधवार को 17वां दिन है। महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ मचने से कई लोगों के मौत हो गई। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है।   पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के इस जिले में आज भी बंद का ऐलान

अमृतसर बाबा साहब अबेंडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर अभी भी दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पंजाब के कई शहरों में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था।  पढ़ें पूरी खबर

आज का पंचांग

30 जनवरी, मंगलवार, 10 माघ (सौर) शक संवत् 1945, 17 माघ मास प्रविष्टे 2080 (पंजाब पंचांग),18, रज्जब सन् 1445, माघ कृष्ण चतुर्थी (विक्रमी संवत्) उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात 10:06 बजे तक तदनंतर हस्त नक्षत्र, अतिगण्ड योग 10:43 ए एम तक तदनंतर सुकर्मा योग, बालव करण, चंद्रमा कन्या राशि में। 

आज का राशिफल

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। भावुक मन से लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

वृषभ राशि-

गृहकलह का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, फिर भी धैर्य से काम लें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। राज सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों के लिए आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि-

कर्क राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। निवेश करने से बचें। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। जुबान पर कंट्रोल रखें। संतान के साथ पर ध्यान दें।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। अपनों का साथ होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के योग हैं।

तुला राशि-

तुला राशि वालों के लिए आज शिक्षा से जुडे़ कार्यों में सफलता हासिल होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।

वृश्चिक राशि-

आज वृश्चिक राशि वालों की आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय बचकर पार करें। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

धनु राशि-

धनु राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर राशि-मकर राशि वालों को आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। हालांकि बेकार के गुस्से से बचें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि-

आज कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।

मीन राशि-

मीन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। किसी संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन वे आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। बाकी स्थिति अच्छी दिख रही है।







 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क