View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Brain computer interface based gadget can read your mind, presented in CES 2025 : ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) बेस्ड एक गैजेट CES 2025 में पेश किया गया। दावा किया जा रहा है कि ये आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है यानी आप क्या सोच रहे हैं उसे डिकोड कर सकता है। अमेरिकी स्टार्टअप Based Hardware ने AI वेयरेबल Omi लॉन्च किया है। इस छोटे डिवाइस को आप पेंडेंट या नेकलेस की तरह गले में टांग सकते हैं। इसे Hey Omi बोल कर ऐक्टिवेट किया जा सकता है। लिस्निंग मोड पर वेक वर्ड की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ये लगातार आपको सुन रहा होता है। 

दिमाग़ पढ़ने वाला डिवाइस समझ रहे

पिछले कुछ सालों से BCI पर काफी काम हो रहा है। इस छोटे डिवाइस को अपने हेड साइड पर भी माउंट कर सकते हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग इसे दिमाग़ पढ़ने वाला डिवाइस समझ रहे हैं, लेकिन ये पूरी तरह फिलहाल सच नहीं है क्योंकि ये BCI बेस्ड फीचर फ्यूचर में आएगा। 

BCI बेस्ड कम और AI टूल ज्यादा है

दरअसल ये BCI बेस्ड कम और AI टूल ज्यादा लगता है, क्योंकि ये भी Rabbit R1 और Humane Pin की तरह ही काम करता है। इसमें GPT 4o दिया गया है और ये यूजर्स को पर्नलाइज्ड एडवाइस दे सकता है। स्टार्टअप ने क्लेम किया है कि Omi को फोरहेड के साइड में ब्रेन इंटरफेस मेडिकल टेप के ज़रिए स्टिक कर सकते हैं। 

रियल टाइम ट्रांसलेट करने की क्षमता

ये डिवाइस यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है। कॉनवर्सेशन को समराइज कर सकता है। ToDo लिस्ट बना सकता है और मीटिंग्स शेड्यूल कर सकता है। ये रियल टाइम ट्रांसलेट भी करता है यानी आपको आस पास कोई किसी दूसरे लैंग्वेज में बातें कर रहा है तो ये आपको उसका पूरा ट्रांसलेशन देगा।

डेटा को लोकली स्टोर कर सकते हैं 

प्राइवेसी के लिहाज़ से एक मुश्किल ये भी है कि Omi हमेशा लिस्निंग मोड़ पर ही रहता है यानी आपकी बातचीत सुनता रहता है। हालांकि कंपनी ने ये मेक श्योर किया है कि यूजर्स डेटा को लोकली स्टोर कर सकते हैं और ये देख सकते हैं कि उनका डेटा कहां जा रहा है इसलिए ही इसे ओपन सोर्स भी रखा गया है।

89 यूएस डॉलर्स यानी 7640 रुपये

Omi की क़ीमत 89 यूएस डॉलर्स यानी लगभग 7640 रुपये है। हालांकि इस डिवाइस का ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस ऐक्सेस यूजर्स को बाद में मिलेगा फ़िलहाल ये सिर्फ ऑडियो ऑनली AI प्रोडक्ट है और इसे 2025 के दूसरे क्वॉर्टर में ग्लोबली शिप किया जाएगा।

ऐप स्टोर पर 250 से भी ज्यादा ऐप्स

कंपनी के मुताबिक़ OMI फ्यूचर में ब्रेन वेव्स पढ़ सकता है और जो भी सोचेगा उसे वो ट्रांसलेट कर सकता है लेकिन ये फीचर फ़िलहाल के लिए फुल प्रूफ़ नहीं है और आने वाले समय में इसे ऐक्टिवेट किया जा सकता है। OMI ऐप स्टोर पर 250 से भी ज्यादा ऐप्स मिलेंगे। ये दरअसल प्लगइन्स हैं। 

AI से जुड़े तमाम फीचर्स मौजूद हैं

अगर फ्यूचर में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस फीचर ऐक्टिव करने में कंपनी सक्सेस होती है तो शायद ये गेम चेंजिंग डिवाइस बन सकता है लेकिन सिर्फ AI डिवाइस के तौर पर इसे यूज़ करना कोई सेंस नहीं बनाता। मार्केट में AI डिवाइसेज ऑलरेडी काफी सारे हैं जिनका कोई ख़ास यूज़ नहीं है क्योंकि स्मार्टफ़ोन में ही अब AI से जुड़े तमाम फीचर्स मौजूद हैं इसलिए लोगों के लिए एक स्मार्टफ़ोन के साथ दूसरा डिवाइस साइड बाइ साइड यूज़ करना मुश्किल है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क