View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर शहर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। सुबह करीब 9:45 बजे शव देखे जाने के बाद यात्रियों में सनसनी फैल गई और स्टेशन पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वह सर्दी के कपड़े पहने हुए था, लेकिन उसके पास से पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला।

शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में संरक्षित

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जालंधर के मुर्दाघर में रखवा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान की पुष्टि और परिजनों के इंतज़ार में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस अवधि में परिजन सामने आने पर शव नियमानुसार सौंप दिया जाएगा। पहचान न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति स्टेशन पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। ठंड के मौसम में स्टेशन पर इस तरह अज्ञात शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुराग तलाश रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड की राजधानी रांची में (राष्ट्रीय स्वयंसेवक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक दर्दनाक घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क