Punjab Vidhan Sabha में बजट पेश होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। जैसे ही यह सूचना मिली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। विधानसभा परिसर के अंदर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस ने विधानसभा के आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।