ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक एनआरआई परिवार पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूके (UK) से अपनी पोती के साथ भारत आए मनोज चौहान और उनकी पत्नी वीणा चौहान ने आरोप लगाया है कि कुछ बदमाशों ने उनके घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।
हथियार लेकर आए थे हमला करने
पीड़ित वीणा चौहान ने बताया कि यह घटना हाल ही की है जब हमलावर तलवारों और हथियारों से लैस होकर आए थे। वीणा के अनुसार हमलावरों में सुमित खिंदर और अमनी नाम के व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने रसोई की खिड़की से हमलावरों को अंदर घुसते देखा। हमलावरों ने घर पर भारी पत्थरबाजी की और गमले तोड़ दिए। परिवार ने खुद को अंदर बंद करके जान बचाई और पुलिस को सूचित किया।
4 साल पहले भी आरोपियों ने किया था हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने 2022 में भी उन पर हमला किया था। उस समय आरोपियों ने परिवार की बहू और बेटे के साथ मारपीट की थी और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की थी। उस समय डर के मारे उन्होंने समझौता कर लिया था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी अब फिर से उन्हें निशाना बना रहे हैं।