View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेल टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर करीब 200 मीटर तक आग की लपटें फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में टैंकर चालक सुखराम (34) की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि हेल्पर नरसीराम (26) समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

गुजरात की ओर जा रहा था टैंकर

जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया और आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

लोगों के अनुसार, टैंकर के पलटने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज आई, मानो टायर फट गया हो। फिलहाल टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल मार्केट में आज अचानक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के छेहर्रटा में पूर्व कांग्रेसी पार्षद

|

|

|

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से बुधवार सुबह एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क