जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक युवक झूमता हुआ नजर आया। उसकी हरकतों ने काफी देर तक लोगों का ध्यान खींचे रखा। युवक स्मोकिंग करता हुआ भी दिखाई दिया।यह घटना जीआरपी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना से यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक इतना नशे में था कि उसे अपनी लोकेशन तक का अंदाजा नहीं था। वह बार-बार गिरते-संभलते झूम रहा था। लोगों का कहना है कि पुलिस स्टेशन पास होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई।
जब इस मामले में जीआरपी के एएसआई हीरा सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ , लुधियाना से भी वीडियो सामने आ चुके
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चंडीगढ़ और लुधियाना में नशे में धुत लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है।