पंजाब और चंडीगढ़ में 18 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रशासन के गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रशासन के आदेश के तहत 18 जून को सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड एवं कॉर्पोरेशन, सरकारी संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
यह आदेश गृह सचिव दिप्रावा लाकरा की ओर से जारी किए गए हैं। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मद्देनजर लिए गए इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को अवकाश का लाभ मिलेगा।