ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से कारोबारी से फिरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबाला पुलिस ने दो शूटरों को हथियारों समेत पकड़ा है और ये चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।
कारोबारी से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती
जानकारी के मुताबिक कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांग गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत 22 अप्रैल को पुलिस को की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथियों जयप्रकाश उर्फ जेपी, देवेन्द्र और वीरेन्द्र उर्फ चारण ने हथियार देकर अंबाला भेजा था।