ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में 2 FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक यह FIR करप्शन और महिला शोषण से जुड़ी हुई और गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह केस पंजाब के किस जिले और थाने में किए गए हैं।
पुलिस गिरफ्तारी करने के लिए निकली
बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से निकले। इस दौरान उन्होंने केस दर्ज होने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्रियों पर भी हो चुकी है रेड
आपको बता दें कि संदीप पाठक के साथ भाजपा में गए राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्रियों पर भी दो दिन पहले पीपीसीबी की रेड हुई थी। लेकिन मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर 4 मई तक रोक लग गई। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल हुए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था।