View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी। 

आज है बॉलीवुड एक्टर मंदिरा बेदी का जन्मदिन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) बनाए रखने के कारण लगाया गया है।  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में ठगों का बढ़ता आतंक

पंजाब के अमृतसर से एक ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठगों ने पति पत्नी से 6 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए।  पढ़ें पूरी खबर 

न्यूयॉर्क विमान हादसे में पंजाब बोन सर्जन की मौ+त

अमेरिका के न्यूयॉर्क में विमान हादसा हुआ है। यह हादसा शनिवार को कोलंबिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले हुआ।  पढ़ें पूरी खबर 

थार की छत पर डांस करना युवक को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। वहीं अब एक और वीडियो नोएडा से सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान

पंजाब में 18 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बैंक बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली में मौजूद ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में किसी अनजान व्यक्ति ने व्हाट्सप्प के जरिए भाईजान को एक मैसेज भेजा। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग

पंजाब में आए दिन गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं अब अमृतसर में एक नया मामला सामने आया है, जहां रविवार रात पेट्रोल न डालने की बात पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब के लोगों के लिए चेतावनी

पंजाब में बारिश के बाद मौसम एक बार फिर से बदल गया है, तापमान फिर बढ़ने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर 

प्रताप सिंह बाजवा पर दर्ज हुई FIR

पंजाब में प्रताप बाजवा के बम वाले बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। जहां सीएम मान ने उनसे बम की जानकारी न साझा करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर  

आज का पंचांग 

आज त्रयोदशी तिथि दिन मंगलवार है। यदि शुभ काम करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरुर देखें। राहुकाल दोपहर 02:59 से लेकर शाम 04:25 तक रहेगा। आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का योग है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 

आज का राशिफल 

मेष राशि

घर में पैसे रखे है तो उस पर ध्यान रखे क्योंकि उसमे गड़बड़ी होने के संकेत है। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद करके रखें। डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। 

वृष राशि

व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा। बाजार में आपको नए मित्र भी मिल सकते हैं। छात्रों को कल किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज के दिन फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी। ऐसे में आपको ध्यान से खर्च करने की जरुरत है। घर के बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की भी संभावना है। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि 

परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है तो कल उनकी तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में उनका ध्यान रखे और धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। घर-परिवार में विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि यदि कुछ दिनों से वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो वह आज दिन शांत हो जाएगी। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। 

कन्या राशि

कार या बाइक में खराबी आ सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत होगी लेकिन निजी बातों को शेयर करने से बचें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 

तुला राशि

स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा और आप उसको लेकर आशावादी रहेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है ऐसे में विवाद न करें। 

वृश्चिक राशि

समाज में छवि सुधरेगी और सभी के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है। कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। 

धनु राशि

सुबह से शाम तक व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम में किसी के लिए समय निकालना पड़ेगा। घर का कोई सदस्य आपके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास कर सकता है। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। 

मकर राशि

जॉब से संबंधित किसी कार्य के लिए विदेश जाने के संयोग बन सकते हैं। परिवार में आपको लेकर उत्साह रहेगा। कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी। मित्र और संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 

कुंभ राशि

कला, संगीत, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज के दिन किसी का सहयोग मिलेगा।राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि

घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है। आपके विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते है। यदि विवाह हो चुका हैं तो अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है। 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क