ख़बरिस्तान नेटवर्क : कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एयरप्लेन को हाईजैक और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिस कारण प्लेन की अहमदाबाद में इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई है। धमकी मिलने के बाद प्लेन में सवार 180 पैसेंजर्स में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।
टिशू पेपर पर लिखी थी धमकी
जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर प्लेन को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद प्लेन के सभी 180 पैसेंजर्स की चैकिंग की गई। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक प्लेन से कोई संदिग्ध या फिर आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। वहीं बम स्कवॉड टीम ने प्लेन को पूरी तरह से चैक कर लिया है और आगे के प्रोटोकॉल जारी हैं।
18 और 22 जनवरी को भी मिली थी धमकी
आज की घटना से पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था।