गुड मॉर्निंग जी।
आज है पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन
जंग के बीच ईरान ने किया बड़ा ऐलान
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पूरा पढ़ें
वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर SC का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन को लेकर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर वैक्सीनेशन के कारण कोई साइड इफेक्ट होता है। पूरा पढ़ें
पंजाब में 200 रुपए ने सिक्योरिटी गार्ड को बनाया करोड़पति
पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले कपिल की रातों-रात किस्मत बदल गई है। दरअसल उन्होंने मोहाली में 200 रुपए की लॉटरी खरीदी थी। पूरा पढ़ें
पाकिस्तान में हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही खुलेंगे सरकारी ऑफिस
तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंत्रियों के दौरे और खर्चों में कटौती करने का ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, एक्सीडेंट में मां-बेटे समेत 3 की मौत
होशियारपुर में जालंधर -पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित चोलांग टोल प्लाज़ा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा पढ़ें
पंजाब विधानसभा में खैहरा के पोस्ट लेकर हंगामा
पंजाब विधानसभा में बजट सेशन के दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के पोस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। पूरा पढ़ें
Social Media Influencer नैंसी ग्रेवाल केस में बड़ा यू-टर्न
मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार नैंसी की मां ने उनकी ही सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर किया है पूरा पढ़ें
ईरान को ट्रम्प की खुली धमकी, 20 गुना ताकत से करेंगे हमला
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब 11वें दिन में पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोमवार रात ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल पूरा पढ़ें
भारत में LPG सप्लाई संकट: कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस बंद
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। गैस की कमी को देखते हुए मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना पूरा पढ़ें
T20 World Cup जीतने पर टीम इंडिया पर पैसों की बारिश
BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश कर दी है। बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये ईनामी राशि देने का ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
11 मार्च, बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा इस दिन वज्र योग का संयोग भी रहेगा। सप्तमी तिथि रात 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। चंद्रमा इस दिन वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं 11 मार्च का संपूर्ण पंचांग।
आज का राशिफल
मेष
मेष राशि वालों को इस बात का खास ध्यान रखना है कि गुस्से पर काबू रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। इस समय बड़े फैसले आपको बाद में दिक्कत में डाल सकते हैं। इसिलए शांत रहकर काम करें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसका सही इस्तेमाल करें।
वृष राशि
वृषभ राशि वालों के मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपकी लवलाइफ में आज परेशानी रहेगी। आत्मविश्वास से काम लें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है,लेकिन आपको अपना काम अच्छे से करना हैष नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, इसलिए अलर्ट रहें।। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के मौके आपको मिल मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए समय अच्छा है। आपको इस समय ऑफिस में और पर्सनल लाइफ में ईगो को बाहर रखना है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु नौकरी में बदलाव होगा। परिश्रम अधिक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए हेल्थ से लेकर पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस समय आर्थिक फैसले लेते समय खास ध्यान रखें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन आपको आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। इस समय कारोबार में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उन्हें आपको अपनाना होगा। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको मन प्रसन्न रहेगा, लवलाइफ रोमांटिक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इस समय चंद्रमा की स्थिति अच्छी रहेगी, मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ आपको इस समय मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए अपना बजट बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खास है, आपको ऑफिस में ऐसा मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों का यह समय आर्ट में अच्छा रहेगा, आपको नए काम मिल सकते हैं।रोमांस के सितारे मजबूत हैं। नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता भी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जिसके लिए आपको पैसा देना पड़ सकता है। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में आपको समस्याएं आ सकती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इस समय पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी लाइफ में एक के साथ एक कई समस्याएं आ सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। बजट को रिव्यू करें।