View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का जोरदार स्वागत किया गया। वे आज एक कांग्रेस नेता के घर पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेता अश्वन भल्ला ने उन्हें सम्मानित करते हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर लविश ओबेरॉय और निखिल भी मौजूद रहे।

हाल ही में ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए और फाइनल में भी निर्णायक योगदान दिया।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले एक फोन कॉल में उन्होंने किशन से पूछा था कि क्या वे टीम को जीत दिला सकते हैं। इस पर किशन ने भरोसा जताने को कहा और वादा पूरा करके दिखाया।

दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया और फाइनल में तेज शतक जड़ा।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करते हुए उन्होंने 215 रन बनाए और एक मैच में 42 गेंदों पर शतक लगाया। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली और उन्होंने मौके को पूरी तरह भुनाया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा सरकार देश में आपराधिक घटनाओं को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से

|

|

|

पंजाब में आज कई जगहों पर बिजली बंद रहेगी। बिजली

|

|

|

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकामपंजाब पुलिस ने बठिंडा में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क