ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में LPG गैस संकट को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। जिसकी बुकिंग शादी से 4 दिन पहले ही करवानी होगी। ये सिलेंडर तभी मिलेंगे जब वेरिफिकेशन होगी।
ऐसे होगी सप्लाई और मॉनिटरिंग
रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। IOCL, BPCL, HPCL को रोजाना LPG कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना जरूरी होगा।