ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई और धमकी देने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया।
मंत्री के पीए ने पुलिस को दी शिकायत
केंद्रीय मंत्री के पीए ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि आरोपी ने 11 बजे कॉल किया। जब जंयत चौधरी ने फोन उठाया तो गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने वॉट्सऐप पर कागज़ देखने के बारे में कहा। जिस पर ‘इनको गोली मार दो लिखा हुआ था। इसके साथ ही टैक्स्ट मैसेज और वॉइस मैसेज भी भेजे थे। आरोपी ने बताया कि टूर प्रोग्राम की कॉपी उसके पास ‘ऊपर’ से आई है।
पुलिस ने आरोपी का पता लगाया
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रैस करना शुरू कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।