ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के पति शहबाज सिंह सोही को बड़ी राहत मिली है। मोहाली कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। कोर्ट का यह आदेश वीरवार 19 मार्च को शाम को आया है। शहबाज सोही को चैक बाउंस के मामले में सजा मिली थी।
डेराबस्सी कोर्ट ने सुनाई थी 2 साल की सजा
16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने सोही व उनके 2 साथियों को चेक बाउंस केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सजा मिलने के तुरंत बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी। पर आज मोहाली कोर्ट ने डेराबस्सी कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया है और उनकी अपील को मंजूर कर लिया है।