ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सगवाल गांव में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला की तरफ से गुटका साहिब की बेअदबी की गई है। बेअदबी की घटना के बाद तुरंत गांववासियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुद्वारा साहिब में जाते ही तालियां बजाने लगी
गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने बताया कि महिला ने गुरुद्वारा साहिब में जाते ही जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दी। इसे देख वहां पर मौजूद बच्चे डर गए।
इसके बाद महिला ने गुटका साहिब के अंगों को फाड़कर फेंक दिया। जिसके बाद बच्चों ने इसके बारे में गांववासियों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने पुलिस को बताया कि वह सुख आसन के बाद बाथरूम गए थे। उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान महिला ने अंदर आकर गुटका साहिब की बेअदबी की। हेड ग्रंथी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी गई है।