View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी। 

आज है बॉलीवुड के सिंगर जुबीन नौटियाल का जन्मदिन। 

किसी के कैमरे में कैद हुई आखिरी तस्वीर तो किसी का पूरा परिवार 

जालंधर में मिलाप चौक के पास दुग्गल वेज चांप शॉप पर 2 दिन पहले हुए हमले के बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। आज पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है। पूरा पढ़ें 

कमल कौर की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी सिख युवा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कमल कौर की हत्या की है। पूरा पढ़ें 

ब्लैकबॉक्स का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अबी तक 265 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। इसमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स शामिल थे।  पूरा पढ़ें

किसी के कैमरे में कैद हुई आखिरी तस्वीर तो किसी का पूरा परिवार 

बीते दिन हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में सोचकर हर कोई इस समय गहरे सदमे में है। इस हादसे से यह साफ पता चलता है कि किसी भी इंसान की जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।  पूरा पढ़ें

Air India के विमान की थाईलैंड में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग 

थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। यहां पर प्लेन में बम धमाके होने की सूचना मिली थी।  पूरा पढ़ें 

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौ’त

अहमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक करीब  265 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान हादसे में केवल एक व्यक्ति बचा है। पूरा पढ़ें 

पंजाब में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की खेतों में Emergency landing

पंजाब में पठानकोट के हलेड़ा गांव में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण इस हेलिकॉप्टर  इमरजेंसी लैंडिंग कारवाई गई है। पूरा पढ़ें 

लंदन जा रही Air India की फ्लाइट वापस लौटी

मुंबई से लंदन (London) जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाइट ने अपनी यात्रा अधूरी छोड़ते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर वापसी की। पूरा पढ़ें 

पंजाब में कल से गर्मी से मिलेगी राहत

पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। वही मौसम विभाग ने आज भी लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज से वेयटर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। पूरा पढ़ें

एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने से बच गई भूमि चौहान की जान

अहमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे में अब तक करीब  265 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान हादसे में केवल एक व्यक्ति बचा है। इसके साथ ही एक महिला कि भी जान इस हादसे में बज गई।  पूरा पढ़ें

आज का पंचांग 

14 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन ब्रह्म, सर्वार्थ सिद्धि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं।  आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय। 

आज का राशिफल 

मेष राशि

आज मेष राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। व्यापार में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। साथी के प्रति ईमानदार रहें और रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। विद्यार्थियों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। आज आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी से विचार मैच नहीं खाएंगे। जिससे अनबन संभव है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आज का दिन परफेक्ट रहेगा। घर में छोटे भाई-बहन करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि

आज कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कुछ प्रोफेशनल्स को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। घर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फैमिली की एडवाइस लेने में संकोच न करें। आज अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि

 आज सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। आईटी प्रोफेशनल्स को नए चैलेंज मिलेंगे। खर्चों की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आज ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बेकार के खर्चों पर कंर्टोल रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को पार्टनर से बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में क्रिएटिविटी के साथ सभी टास्क पूरा करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। कुछ लोगों का शादी-विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि 

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए लकी साबित होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य से बचें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा वालों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। ऑफिस की जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करें। सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

धनु राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में चैलजिंग सिचुएशन को हैंडल करने के लिए तैयार रहें।बिजनेस में प्रॉफिट के लिए नई रणनीति बनाएं। करियर में तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे।

मकर राशि 

आज मकर राशि वालों को व्यापार में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के सपोर्ट से खूब तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। अपने डाइट पर ध्यान दें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलावों के संकेत हैं। प्रेमी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं या नाइट डेट पर ले जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशहाली आएगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास करना चाहिए।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी चैलेंजिंग होगी। बड़े भाई-बहनों के सपोर्ट से घर में खुशियां आएंगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

मीन राशि 

आज मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आलस्य से दूर रहें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। स्टूडेंट्स को अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। आज आपको पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क