View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

यूपी के बलरामपुर में फुलवरिया बाइपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल बॉर्डर के पास सुनौली से दिल्ली जा रही निजी बस (UP 22 AT 0245) को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 21 DT 5237) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 24 यात्री झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के नागरिक थे। बस चालक और कंडक्टर हादसे के बाद से लापता हैं।

टक्कर के बाद बस पर गिरा बिजली का खंभा

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस करीब 100 मीटर घिसटते हुए हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। चंद सेकंड में ही बस आग का गोला बन गई और यात्री अंदर फंस गए।

शीशे तोड़कर कूदे यात्री

जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कई यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

5 से 6 घंटे बाद आग पर काबू

ट्रक में गर्म कपड़े लदे थे, जिसकी वजह से टक्कर के बाद उसमे भी आग लग गई। सुबह तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। यात्रियों के सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे, जिनमें से अधिकांश आग में जल चुके थे। राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क