No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब सरकार जल्द ही शहरों से गांवों को जोड़ने के लिए मिनी बस सेवा शुरू करने जा रही है। लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 100 मिनी बसें खरीदने का फैसला लिया है। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो ये बसें फरवरी के अंत या मार्च महीने तक पंजाब की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

इस योजना को लेकर सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया के तहत 23 जनवरी को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके बाद फाइनेंशियल बिड मंगाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ये सभी मिनी बसें पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के माध्यम से खरीदी जाएंगी। बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी और BS-VI एमिशन नॉर्म वाली सिटी/अर्बन (OBDA प्रकार) होंगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से न सिर्फ परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सरकार पहले ही एक महीने पहले 505 मिनी बस ऑपरेटरों को परमिट जारी कर चुकी है। नियमों के अनुसार एक मिनी बस 5 से 6 गांवों को कवर करेगी और करीब 35 किलोमीटर का रूट तय करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 19 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का भी लक्ष्य रखा गया है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

इस साल 1300 बसें खरीदने की योजना

पंजाब सरकार इस साल कुल करीब 1300 बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें पंजाब रोडवेज और PRTC के लिए 950 बसें शामिल होंगी। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के तहत 483 बसें लेने की योजना है। इस बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें और मिनी बसें भी शामिल होंगी। इनमें से 100 मिनी बसें खासतौर पर छोटे और ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के जालंधर में नशे के खिलाफ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बुधवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बरनाला में स्थित ट्राइडेंट ग्रुप

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला में एक बार फिर से स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP)

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क