View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Women here look young, can give birth to children even at the age of 80 : फैशन के इस युग में बड़ी उम्र की महिलाएं आज भी मेकअप के माध्यम से अपनी उम्र को छिपाने की कोशिश करती हैं। हालांकि अपने आप को जवान और खूबसूरत कौन नहीं रखना चाहता है लेकिन उम्र के साथ-साथ लोगों की जवानी और खूबसूरती दोनों ढलने लगती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में एक ऐसी भी जगह है, जहां की महिलाएं 80 साल की उम्र में भी महज 30-40 की लगती हैं। एक ओर जहां यहां की औरतें बूढ़ी होने पर भी जवान दिखती हैं, तो वहीं यहां के पुरुष 90 साल की उम्र में भी पिता बन सकते हैं। 

हुंजा समुदाय की महिलाएं

हम बात कर रहे हैं हुंजा समुदाय के बारे में, जो उत्तरी पाकिस्तान की काराकोरम पहाड़ियों में स्थित हुंजा घाटी में रहते हैं। कहते हैं कि यहां के लोग औसतन 120 साल तक जिंदा रहते हैं। हुंजा समुदाय के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं। ये बुरुशास्की भाषा बोलते हैं। कहा जाता है कि ये समुदाय सिकंदर महान की सेना के वंशज हैं, जो चौथी सदी में भारत आए थे। ये लोग शून्य से कम तापमान वाले पानी में स्नान करते हैं और अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। इन लोगों का मुख्य भोजन ज्वार बाजरा और खुमानी और ड्राई फ्रूट्स हैं। वे इनका अधिक से अधिक सेवन करते हैं।

दिन में दो बार खाते हैं

कहते हैं कि यहां के लोग दिन में सिर्फ दो बार ही खाना खाते हैं। पहली बार दोपहर में 12 बजे और दूसरी बार रात को 8-9 बजे के करीब। इनका खाना भी पूरी तरह कुदरती होता है, मतलब कि उनकी सब्जियों, दूध, फल, मक्खन आदि में किसी तरह की मिलावट नहीं होती है। हुंजा समुदाय के लोग आमतौर पर जौ, बाजरा, कुट्टू और गेहूं का आटा ही खाते हैं, जो इन्हें शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। कहते हैं कि ये लोग मांस का सेवन बहुत कम ही करते हैं। किसी खास अवसर पर ही यहां मांस बनता है, लेकिन उसमें भी ये लोग बहुत हिसाब से ही खाते हैं।

मशहूर पर्यटन स्थल

हुंजा घाटी पाकिस्तान के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनियाभर से लोग यहां पहाड़ों की खूबसूरती देखने आते हैं। इस समुदाय के ऊपर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं, जिसमें ‘द हेल्दी हुंजाज’ और ‘द लॉस्ट किंगडम ऑफ द हिमालयाज’ शामिल हैं। इस समुदाय के लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। कहते हैं कि यहां के लोगों की जीवनशैली ही उनके लंबे जीवन का राज है। ये लोग सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। यहां के लोग साइकिल या गाड़ियों का इस्तेमाल बहुत कम ही करते हैं और पैदल ज्यादा चलते हैं। 

गिलगित में निवास

पाकिस्तान की ये महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत कही जाती हैं। कहते हैं कि हुंजा समुदाय के लोग पाकिस्तान के अन्य समुदाय के लोगों से कहीं ज्यादा शिक्षित हैं। हुंजा घाटी में इनकी संख्या 85 हजार से भी ज्यादा हैं। यह समुदाय मुस्लिम धर्म को मानता है और इनके सारे क्रियाकलाप भी मुस्लिमों जैसे ही हैं। इस प्रजाति के लोग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित इलाके में रहते हैं। इस प्रजाति के लोगों के निवास के कारण इस स्थान का नाम हुंजा घाटी पड़ा है। बड़ी और खास बात यह है कि यहां की महिलाएं 65 से 80 साल की उम्र में भी बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क