View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया है। शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक लिया। दोनों ढाई साल से अलग रह रहे थे। साथ ही इनकी अलग होने की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही थी। जो आज सच हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया है। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया, ‘फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सभी याचिका स्वीकार कर ली है। बता दें कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट की खबर है।

21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे चहल 

दोनों सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक दिन पहले चहल की याचिका पर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा था, ‘चहल 21 मार्च से available नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है। 

शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक 

दोनों पक्षों ने शादी के 4 साल बाद तलाक लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों ढाई साल से अलग रह रहे थे। इनकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। कपल्स ने झलक दिखला जा-11 में हिस्सा लिया था, जहां एक एपिसोड में दोनों ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। 

उन्होंने बताया कि दोनों लॉकडाउन के दौरान मिले थे। जहां चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री से संपर्क किया था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो हुआ और इसी साल 11 दिसंबर को शादी कर ली। लेकिन जून 2022 से दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। साथ ही तलाक की खबरें भी फैलने लगी। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और चहल ने धनश्री के साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी। 

तलाक की वजह स्पष्ट नहीं 

दोनों के तलाक लेने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। फरवरी, 2025 में मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। जिसमे कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड का समय दिया था। लेकिन चहल ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील की थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क