ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक घर से निकलने के महज 500 मीटर दूसरी पर ही 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उनके सीने, चेहरे पर ताबड़तोड़ 20-25 बार हमले किए। घायल होने के बाद वह बचकर निकले, पर फिर बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और तब तक वहीं रुके रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
सुबह-सुबह 5 बजे की गई हत्या
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह करीब 5 बजे उनकी हत्या की गई है। जैसे ही उनकी मौत की खबर पत्नी को मिली तो वह रोते-रोते बेहोश हो गई। वहीं घटनास्थल पर 200 से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर दिया। जिसके बाद काफी ज्यादा हंगामा हुआ।
2027 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे
बताया जा रहा है कि दलित समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 का बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।