खबरिस्तान नेटवर्क: सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट देखने को मिली है। सोना लगातार ही सस्ता होता जा रहा है और आज 1024 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 96135 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी के भाव में 350 रुपये की कमी है और यह 106800 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जीएसटी के साथ सोने के भाव 10,0000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे गए हैं तो वहीं जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने के भाव 99019 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। वहीं चांदी 110004 रुपये किलो है। आपको बता दें कि सोने में उतार-चढ़ाव ईरान-इजराइल के युद्ध के कारण हो रहा है। आगे भी यह जारी ही रह सकता है।
#Gold and #Silver Closing #Rates for 27/06/2025
For more details contact: Saurabh +91 9004120120 / 022-23426971 / 022-23427459
Follow us on Twitter : https://t.co/lXovVzctug
Follow us on Instagram : https://t.co/ZOr2uGknFc
Follow us on Facebook : https://t.co/9tJn5720rk… pic.twitter.com/IsqdybcQ8e
— IBJA (@IBJA1919) June 27, 2025
18 कैरेट गोल्ड भी हुआ सस्ता
आईबीजेए रेट्स के अनुसार, 23 कैरेट गोल्ड भी 1020 रुपये सस्ता होकर 95750 रुपये प्रति 10 ग्राम भाव के साथ खुला है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव 938 रुपये टूटकर 88060 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला है। 18 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव 938 रुपये टूटकर 88060 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला है। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 768 रुपये सस्ता होकर 72101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है वहीं 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 599 रुपये घटकर 56239 रुपये 10 ग्राम पर आ चुकी है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
आपके शहर में इतना हो सकता है अंतर
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने जारी किए हैं। इसमें जीएसटी नहीं लगी है तो हो सकता है कि आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा है। आईबीजेए दिन में 2 बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के पास और दूसरा 5 बजे के आस-पास।
इस साल सोना और चांदी हुई इतनी मंहगी
साल 2025 में तेजी के मामले में चांदी ने एक बार फिर सोने को पीछे छोड़ दिया है। सर्राफा बाजारों में इस साल सोना करीबन 20395 रुपये और चांदी 20783 रुपये महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76405 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85860 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
जानें अपने शहर के रेट
भारत के प्रमुख बड़े शहरों में आज सोने के दाम (1 ग्राम) इस प्रकार से हैं। चेन्नई में ₹9,802 (24 कैरेट) ₹8,985 (22 कैरेट)और ₹7,405 (18 कैरेट)। मुंबई में ₹9,802 (24 कैरेट) ₹8,985 (22 कैरेट) और ₹7,352 (18 कैरेट)। कोलकाता में ₹9,802 (24 कैरेट) ₹8,985 (22 कैरेट) और ₹7,352 (18 कैरेट)। हैदराबाद में ₹9,802 (24 कैरेट), ₹8,985 (22 कैरेट) और ₹7,352 (18 कैरेट) लखनऊ में ₹9,817 (24 कैरेट) ₹9,000 (22 कैरेट) और ₹7,364 (18 कैरेट)।
दिल्ली में सोने का रेट
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 930 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,170 प्रति 10 ग्राम है 22 कैरेट सोना 850 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000 प्रति 10 ग्राम है जबकि, 18 कैरेट सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। आज 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,640 प्रति 10 ग्राम है। सोने के इस भाव में जीएसटी और टीसीएस शामिल नहीं किए गए हैं।