View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो कई बार मैसेज पढ़कर भूल जाते हैं या फिर ढेर सारे मैसेज देखकर उलझन में पड़ जाते हैं तो आपके लिए एक खुशखरी है। व्हाट्सएप्प ने एक नया AI फीचर लॉन्च किया है जो खास आप सभी के लिए ही है। इस फीचर का नाम रखा है AI Summarize और इसका काम यही है कि आपके सारे अनपढ़े मैसेज का छोटा और आसान सारांश बनाना।  

एक नजर में मिलेगा हर जरुरी मैसेज 

व्हाट्सएप्प का यह नया AI फीचर ग्रुप चैट्स और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज के लिए काम करेगा। ऐसे में इसका मतलब है कि चाहे दोस्तों का ग्रुप चैट हो या ऑफिस का जरुरी मैसेज अब आप बिना हर एक मैसेज को खोले भी जान पाएंगे कि क्या बात चल रही है। AI Summarize फीचर आपको उन सभी मैसेज की झलक देगा जो आपने अब तक नहीं पढ़े हैं। इससे आपकी कोई भी जरूरी जानकारी मिस नहीं होगी और आप हर समय अपडेट रहेंगे।

प्राइवेसी भी होगी अच्छी 

आपको बता दें कि व्हाट्सएप्प हमेशा से ही अपने यूजर्स की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर गंभीर रहा है। ऐसे में इस बार भी कंपनी ने यह साफ-साफ कह दिया है कि यूजर्स की पर्सनल जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। यह नया एआई फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग नाम की तकनीक पर काम करता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि आपकी बातचीत सिर्फ आपके लिए ही रहे। WhatsApp का कहना है कि यह प्रोसेसिंग Trusted Execution Environment (TEE) नाम के सिक्योर इंफ्रास्ट्रक्चर पर होती है, जो डाटा को पूरी तरह से प्राइवेट और सुरक्षित बनाएगा।  

AI से मैसेज बनेंगे और भी आसान 

इस नए फीचर की एक और खास बात ये भी है कि ये न सिर्फ मैसेज का सारांश देगा, बल्कि आपको यह भी सुझाव देगा कि कौन सा मैसेज जरूरी है और किसे पढ़ने की तुरंत जरूरत नहीं है यानी आपका समय भी बचेगा और जरूरी बात भी आप तक पहुंच जाएगी। 

इस तरह मिलेगा फीचर 

फिलहाल यह फीचर अमेरिका में कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है लेकिन कंपनी की योजना है कि आने वाले समय में इसे दूसरी भाषाओं में भी लाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा पाएं। जब यह फीचर आपके WhatsApp में आएगा, तो आपको अपने चैट सेक्शन में ही सभी अनरीड मैसेज का सारांश लिस्ट या बुलेट फॉर्म में नजर आएगा। इससे हर जरूरी बात पर नजर रखना और भी आसान हो जाएगा। 

ऐसे लोगों के लिए जरुरी है फीचर 

WhatsApp का यह नया AI Summarize फीचर खास उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो रोजाना सैकड़ों मैसेज से परेशान रहते हैं या समय की कमी के चलते सब कुछ पढ़ नहीं पाते। अब जरूरी बातों से जुड़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा वो भी बिना आपकी प्राइवेसी से कोई समझौता किए हुए। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर चार्जशीट दायरपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के सेंट्रल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में एक बार फिर से धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क