View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंजरामुडु में सोमवार शाम एक युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 23 साल के अफ्फान के रूप में हुई है । आरोपी अफ्फान ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू और हथौड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मां पर भी हमला कर दिया और उसे भी जान से मारने की कोशिश की।

आरोपी ने आत्मसमर्पण कर अपना अपराध स्वीकार किया 

युवक ने पूरी प्लानिंग के साथ तीन अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह वेंजरामुडु पुलिस थाने गया और आत्मसमर्पण कर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने थाने में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका समेत 5 लोगों की हत्या की है। 

पुलिस ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की 

पुलिस ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है । मृतकों में आरोपी का भाई अहसन, दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ, चाची शाहिदा और उसकी प्रेमिका फरशाना शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ दो थानों में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक कर्ज में डूबा हुआ था और परिवार ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी कारण युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कारोबार करता था, लेकिन वहां उसे काफी घाटा हुआ। इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था, लेकिन उसके परिवार ने उसकी मदद नहीं की तो उसने सभी की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस को आरोपी के बयान पर संदेह है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अफान के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

5 लोगों की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

आरोपी अफ्फान ने अपनी मां शेमी पर भी हमला किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है, वह फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। इसके साथ ही अफ्फान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।


 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर हुए साइनअमेरिका और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा के बाघापुराना के सुखानंद गांव में

|

|

|

बर्थडे मनाकर लौट रहे 5 दोस्तों का एक्सीडेंटतरनतारन में दोस्त

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सगवाल गांव में श्री गुरु

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्यप्रदेश के रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क