View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हरियाणा के यमुनानगर जिले के प्रतापनगर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल और कॉलेज की छात्राएं बस में चढ़ने की जल्दबाजी में नीचे गिर गईं, जिसके बाद रोडवेज बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में 6 छात्राएं घायल हुईं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सुबह करीब 8 बजे प्रतापनगर बस स्टैंड पर हुई। उस वक्त बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पांवटा साहिब से दिल्ली जाने वाली बस वहां पहुंची, छात्राएं उसमें चढ़ने लगीं। बस पूरी तरह रुकी नहीं थी, इसी दौरान धक्का लगने से कई छात्राएं नीचे गिर पड़ीं और बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।

घायल छात्राओं की पहचान

घायल छात्राओं में आरती (कुटीपुर), अर्चिता (प्रतापनगर), मुस्कान (टिब्बी), संजना (बहादुरपुर), अंजलि और अमनदीप (प्रतापनगर) शामिल हैं। सभी को पहले प्रतापनगर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद स्टूडेंट्स का हंगामा

घटना के बाद गुस्साए कॉलेज स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा कर दिया और यमुनानगर जाने वाली बसों को रोक दिया। सूचना मिलने पर SHO नरसिंह और डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

रोडवेज बस ड्राइवर अनिल ने बताया कि वह पांवटा साहिब से प्रतापनगर पहुंचा था, तभी बस में चढ़ने की जल्दबाजी में छात्राएं उसकी चपेट में आ गईं। पुलिस ने ड्राइवर अनिल और कंडक्टर कमल को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है और दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष

|

|

|

अमेरिका-इजरायल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मॉडल टाउन से धोखाधड़ी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने बुधवार को छुट्टी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल

|

|

|

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की कुछ माह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क