गुड मॉर्निंग जी।
आज है श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश पर्व
जालंधर में विवादों में घिरा रतन अस्पताल
जालंधर के रतन अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला मरीज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते… पूरा पढ़ें
पंजाब में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल
पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने DSP लेवल के 129 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। पूरा पढ़ें
5 लुटेरों ने हथियार के बल पर लूटा बैंक
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े एक बैंक से लूट की घटना सामने आई है। बैढ़न इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक ब्रांच में दोपहर को 5 हथियारबंद लुटेरे आते हैं। पूरा पढ़ें
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत
कर्नाटक से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहा यादगीर जिले में आज कार और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार का टायर फटने से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया। पूरा पढ़ें
नए कानून के बाद कनाडा में बढ़ी सख्ती
कनाडा में इमिग्रेंट्स और शरणार्थियों को लेकर सरकार का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है। बड़ी संख्या में शरणार्थियों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पूरा पढ़ें
जालंधर के बड़े कारोबारी के घर ED की रेड
जालंधर में भी सुबह-सुबह ईडी की टीम ने रेड की है। जानकारी के मुताबिक यह रेड जीटीबी नगर में रहने वाले एक बड़े कारोबारी के घर में की गई है। पूरा पढ़ें
NSA खत्म होने के बाद भी जेल में रहेगा अमृतपाल
पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को फिलहाल पंजाब नहीं लाया जाएगा। पूरा पढ़ें
पंजाब में प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका
पंजाब में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरा पढ़ें
जालंधर समेत कई जिलों में शुरू हुई बारिश
पंजाब में गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि इसी बीच सुबह से जालंधर समेत कई जिलों मे हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। पूरा पढ़ें
ED की रेड पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का आया बयान
पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की टीम रेड कर रही है। सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम उनके लुधियाना के घर में रेड कर रही है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
18 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगा, जो दोपहर में 02:10 मिनट तक रहेगी।इसके बाद द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही पराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन और शनिवार व्रत का संयोग बन रहा है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज मेष राशि वालों को थोड़ा थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। हालांकि प्यार और रिश्तों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। काम-धंधे में फायदा होगा। बस खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। आराम के लिए थोड़ा टाइम निकालेंगे तो बेहतर महसूस कर पाएंगे।
वृषभ राशि
करियर में चीजें पहले से बेहतर होती दिख रही हैं। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। ऑफिस में किसी बड़े से उलझने से बचें। सेहत ठीक है लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। छोटी-छोटी बातों पर शांत रहेंगे तो दिन आसान रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। मन खुश रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और अपनापन भी बढ़ेगा। काम में थोड़ी भागदौड़ रहेगी लेकिन आखिर में आपको इसका फायदा भी होगा। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।
कर्क राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने वाला दिन है। सेहत का ध्यान रखें और बेवजह की टेंशन ना लें। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है इसलिए अपनों से बात सोच-समझकर करें। धैर्य रखेंगे तो स्थिति जल्दी संभल सकती है।
सिंह राशि
आज कोई जोखिम लेने से बचें। चोट-चपेट का ध्यान रखें। बाकी पार्टनर और परिवार का साथ अच्छा रहेगा। काम में धीरे-धीरे चीजें ठीक होती दिखेंगी। जल्दबाजी की जगह समझदारी से कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा।
तुला राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा। रिश्तों में भी छोटी-मोटी बातों पर मन खट्टा हो सकता है। ओवरथिकिंग ना करें। आप अपने खानपान पर ध्यान देंगे तो राहत मिलेगी और मन भी सही रहेगा।
धनु राशि
आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। हालांकि मन थोड़ा अशांत रह सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज के दिन थोड़ा पॉजिटिव सोचेंगे तो कॉन्फिडेंस बना रहेगा।
मकर राशि
मन थोड़ा परेशान रह सकता है। रिश्तों में बहस से बचें। कोई बड़ा फैसला आज टाल देना बेहतर रहेगा। सेहत भी थोड़ा कमजोर रह सकती है। शांत रहकर सोचेंगे तो बेहतर रास्ता मिल सकता है।
कुंभ राशि
घर-परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। मां की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। बाकी काम-धंधा ठीक चलता रहेगा। बजट बनाकर चलेंगे तो टेंशन कम रहेगी।
कन्या राशि
सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, खासकर गला या नाक की दिक्कत हो सकती है। काम में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि प्यार और परिवार का साथ अच्छा मिलेगा। गर्म चीजें लेने से आराम मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें। बेवजह खर्च या नुकसान हो सकता है। झगड़े-फसाद से दूर रहें। बाकी काम सामान्य चलता रहेगा। सोच-समझकर खर्च करेंगे तो स्थिति कंट्रोल में रहेगी।
मीन राशि
आज मन में थोड़ी घबराहट या डर बना रह सकता है। रिश्तों में भी थोड़ा तनाव आ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें। खुद को व्यस्त रखेंगे तो मन हल्का महसूस करेगा।