कर्नाटक से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहा यादगीर जिले में आज कार और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार का टायर फटने से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया। जिसके कारण बस से टक्कर के बाद कार में आग गई थी।
इसी दौरान सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई । कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया।